खुशखबरी : दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण शुल्क किया माफ

16/10/2020 2:13 PM Total Views: 4021

रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण शुल्क में बड़ी राहत देने का एलान किया है। इसके तहत वाहनों के पंजीकरण शुल्क में छूट देने की घोषणा की गई है। बैटरी से संचालित वाहनों के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह एलान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान किया। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस एलान के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अरविंद को इस घोषणा के लिए बधाई दी है।

इसी महीने 11 अक्टूबर को इलेक्ट्रिक वाहनों को भी रोड टैक्स से छूट दी गई थी। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए इच्छुक लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास सफल होता दिख रहा है।

Advertisement Image

Advertisement Image

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Advertisement Image

Advertisement Image

1 लाख पहुंचने वाली है इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या

मिली जानकारी के मुताबिक, अप्रैल से लेकर सितंबर तक दिल्ली में 2629 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं। इनमें 297 मोटर साइकिल व स्कूटर हैं, वहीं 67 कैब और 80 कारें शामिल हैं। खास बात यह है कि लोगों ने इन वाहनों की खरीद बिना सब्सिडी लिए ही की है। इसे देखते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि लोगों में इलेक्टि्रक वाहनों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। फिलहाल दिल्ली में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या एक लाख के करीब पहुंचने वाली है।

दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है। जिसमें वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। वाहनों की श्रेणी के हिसाब से सब्सिडी की रकम रखी गई है। ऐसे वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स माफ करने के अलावा सरकार अब वाहनों का पंजीकरण शुल्क भी माफ करने जा रही है। जानकारों का मानना है कि सब्सिडी शुरू होते ही इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का और रुझान बढ़ेगा। बहुत से लोग सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक कुमार दीपक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

Live Share Market