12 गांजे के पौधे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

12-गांजे-के-पौधे-के-साथ-2-आरोपी-गिरफ्तार

22/09/2020 10:01 PM Total Views: 4103

रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट

-सरई थाना पुलिस ने मक्के खेत से 29.150 किलोग्राम वजनी गांजा के हरे पौधे किये बरामद 
डिजिटल डेस्क  सिंगरौली (वैढऩ)।  
सरई थाना पुलिस ने मक्के के खेत में गांजा की खेती करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामले में 29.150 किलोग्राम वजनी हरे गांजे के पौधे के साथ दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम शिवगढ़ निवासी जय सिंह गोड़ एवं दलवीर यादव अपने-अपने घर के सामने स्थित मक्के के खेत में अवैध रूप से गांजे के पेड़ लगाये हुए हैं। पुलिस ने दबिश कार्रवाई करते हुए आरोपी जयसिंह गोड़ पिता मोहर सिंह गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी शिवगढ़ के खेत से 8 गांजे के हरे पौधे जिसका वजन 21.250 किलोग्राम बरामद किया है। वहीं दूसरे आरोपी दलवीर यादव पिता भागीरख यादव उम्र 52 वर्ष निवासी शिवगढ़ के खेत से 4 हरे गांजे के पौधे वजन 7.900 किलोग्रााम बरामद किया है। पुलिस ने गांजे की कुल कीमत 2 लाख 75 हजार रूपए आंकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में टीआई शंखधर द्विवेदी, उनि शिवप्रसाद चतुर्वेदी, सउनि शिवकुमार दुबे, सम्पत कुमार तिवारी, आर बंसलाल प्रजापति, रविशंकर तिवारी, बब्लू यादव, आशीष त्रिपाठी, राजेश सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, मुकेश इवनाती व ओमप्रकाश शर्मा में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.

Advertisement Image

Advertisement Image

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Advertisement Image

Advertisement Image

.

...
2 accused arrested with 12 hemp plant
.
.

.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक कुमार दीपक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

Live Share Market