बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की अयोध्या में होने वाली रैली रद्द, प्रशासन से नहीं मिली इजाजत

02/06/2023 2:31 PM Total Views: 4055

रायबरेली से ब्यूरो चीफ,अर्जुन मिश्रा की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच की जंग लगातार जारी है। यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली स्थगित की जा रही है। बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि पुलिस जांच के चलते इस रैली को फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है

डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने घोषणा की कि 5 जून को होने वाली ‘जन चेतना महारैली, अयोध्या चलो’ को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच चल रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए ये निर्णय लिया है।

Advertisement Image

Advertisement Image

हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Advertisement Image

Advertisement Image

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में ‘जन चेतना महारैली’ का ऐलान किया था। इस महारैली में बृजभूषण ने साधु-संतों से शामिल होने की अपील की थी। पहलवानों के लगाए गंभीर आरोपों के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या से अपना दमखम दिखाने की योजना बनाई थी।

नहीं मिली रैली की इजाजत

अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यहां पांच जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सांसद को अयोध्या में रैली करने की इजाजत नहीं दी गई। अंचल अधिकारी (अयोध्या) एसपी गौतम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर सिंह की ओर से मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से भाजपा पार्षद चमेला देवी ने अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली के लिए अनुमति मांगी थी। विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया गया है।

पहलवानों ने लगाए हैं यौन शोषण के आरोप

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित प्रमुख पहलवान 23 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर ,आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में  हमारा यह नएवस पोर्टल सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं प्रधान संपादक कुमार दीपक और मेरे सहयोगी अब 24x7 आप तक पूरे देश विदेश की खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

Live Share Market